• Home  
  • सेज विश्वविद्यालय भोपाल में नर्सिंग दिवस पर शपथ समारोह
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

सेज विश्वविद्यालय भोपाल में नर्सिंग दिवस पर शपथ समारोह

सेज विश्वविद्यालय भोपाल में नर्सिंग दिवस पर शपथ समारोह आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत आज भोपाल स्थित सेज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई […]

सेज विश्वविद्यालय भोपाल में नर्सिंग दिवस पर शपथ समारोह आयोजित किया गया। रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत आज भोपाल स्थित सेज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह जी ने नर्सिंग विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताते हुए “पंच प्रण” के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं आपदा राहत कार्यों की जानकारी देते हुए फर्स्ट एड ट्रेनिंग तथा यूथ रेडक्रॉस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गुंजन चौकसे (मीडिया पैनलिस्ट), सेज विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. नीरज उपमन्यु, कुल सचिव श्री नवीन डिंगरा एवं विश्वविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता दत्ता गोयल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सेवा, प्रेरणा एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रहा।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.