

जिला सेवा भारती समिति,आरोग्य भारती एवं रेड क्रास सोसायटी खंडवा द्वारा सयुक्त रूप से इंदौर नाका एवं इंद्रा चौक, 02 स्थान पर निःशुल्क चिकित्सा जाँच एवं दवा वितरण शिविर दादाजी भक्तों के लिये किया गया,जहाँ दोनों स्थानों पर लगभग 200 दादाजी भक्तों ने मेडिकल सेवा एवं दवाओं का लाभ लिया,कार्यक्रम में डॉ.आशीष पारे,डॉ.वीरेंद्र लाड़,डॉ.अनार सिंह सोलंकी,डॉ.मँसाराम पटेल,डॉ. ब्रजेस कुमार सोनी,डॉ.राधेश्याम पटेल,डॉ. शिव शंकर गुर्जर,डॉ. रूपेश अग्रवाल आयुष, डॉ. राज लक्मी कुशवाहा,डॉ शैलेन्द्र जी दशोरे एवम् डॉ हिंदुजा जी की टीम आदि चिकित्सकों द्वारा अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की गई,रेड क्रास के सचिव श्री भानु भाई पटेल,श्री अखिलेश गुप्ता,श्री आशीष अग्रवाल,सेवा भारती के सचिव श्री रविंद्र सिंह एवं अन्य सक्रिय सदस्य श्री राधेश्याम कुशवाहा,श्री हरे राम पाण्डेय,श्री रविंद्र माउकार,श्रीमती मधुबाला सैलार,श्री रवि कुमार चौरे,श्री अजिक्या चौरे,श्री डी.सी.पटेल,श्री ब्रज भूषण झा,श्री मोहन जी लाड़,श्री योगेश कोटवाले,श्री योगेंद्र उपाध्याय, श्री राजू जी जोशी,श्रीमती सोनम जी पाटीदार,श्रीमती उमा नीलकंठ,श्रीमती झमा गढ़वाल, सुश्री नीतू कैंथवास आदि की सेवा कार्यों में उपस्थिती रही.
