• Home  
  • रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति  की बैठक संपन्न
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति  की बैठक संपन्न

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति  की बैठक संपन्न श्रीमती अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर डिंडोरी की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गई। मुख्य चर्चा एवं निर्णय के बिंदु: जनसेवा कार्यों को गति देना: स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े जन-कल्याणकारी कार्यों को सुचारू, पारदर्शी और […]

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति  की बैठक संपन्न

श्रीमती अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर डिंडोरी की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गई।

मुख्य चर्चा एवं निर्णय के बिंदु:

जनसेवा कार्यों को गति देना: स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े जन-कल्याणकारी कार्यों को सुचारू, पारदर्शी और तीव्र गति से संचालित करना।

नियमित स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर: आम जनमानस की सुविधा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (Health Camp) और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन।

जन औषधि केंद्रों का विस्तार: आम नागरिकों को किफ़ायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने हेतु नए 4 ब्लॉक  पर ‘जन औषधि केंद्र’ खोलने का प्रस्ताव।

सदस्यता अभियान: सोसायटी से नए आजीवन सदस्यों (Life Members) और स्वयंसेवकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाना।

संगठनात्मक विस्तार एवं भूमिका निर्धारण: सभापति, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों और सेवाओं का व्यापक स्तर पर विस्तार करना और रोगी कल्याण समित के साथ जन सेवा कार्यों को सफल बनाना।

कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव प्रवीण दास, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, सदस्य शुभांशु चंद्रोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, कार्यपालन यंत्री पी.डब्ल्यू.डी.एम.एस.धुर्वे, सिविल सर्जन डॉ.रमेश मरावी, डीपीएम विक्रम सिंह, डॉ जयश्री मरावी, सुरुचि पराते एवंअन्य स्वास्थ्य विभाग सदस्य उपस्थिति थे।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.