


भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत मानसरोवर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, भोपाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी महोदय द्वारा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पंच प्रण, नशा मुक्ति अभियान एवं पॉलिथीन मुक्त भारत विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं से स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मानसरोवर महाविद्यालय के सभी विभागों के प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में डॉ. गुरु दत्त नायक, प्राचार्य डेंटल महाविद्यालय, डॉ. अनुराग राजपूत, प्राचार्य मानसरोवर महाविद्यालय, डॉ. मनीष राठी, प्राचार्य श्री सत्य साई महाविद्यालय एवं डॉ. अरुण कुमार पांडे, प्रो चांसलर मानसरोवर महाविद्यालय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनीषा राठी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस के सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
