

प्रशासन द्वारा जन कल्याण शिविर जिला पंचायत प्रागण जिला डिंडोरी में रखा गया था। इस शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमति अंजू भदौरिया एवं जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी द्वारा रेडक्रॉस के पदाधिकारी रक्त दाताओं से भेंट किया। नरेंद्र सिंह राजपूत रेडक्रॉस सभापति, सचिन जैन कोषाध्यक्ष, सदस्य आशीष वैश्य, सुधीरदत्त तिवारी ने अपना रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम, रेडक्रॉस सचिव प्रवीण कुमार दास महेश धूमकेती, राहुल पांडे, तरुण ठाकुर, रेडक्रॉस से क्लर्क कन्हैया साहू, स्वास्थ विभाग से डीटीओ मनोज उरैती, लैब टेक्नीशियन कोमल मरावी, रंजना सिंगौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
