• Home  
  • विश्व रक्तदाता दिवस
- BLOOD DONATION CAMP

विश्व रक्तदाता दिवस

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं से आगे आने की अपील भोपाल, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा, शिवाजी नगर भोपाल द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान […]

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं से आगे आने की अपील

भोपाल, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा, शिवाजी नगर भोपाल द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जून को उन स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान में मनाया जाता है, जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रेडक्रॉस ब्लड बैंक सहित विभिन्न जिला इकाइयों में भी विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग तथा मातृशक्ति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाई जा रही है। रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि यह समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

डाॅ. श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (से.नि.) चेयरमैन रेडक्रॉस राज्य शाखा के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस इकाइयों द्वारा व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य, रक्तदान और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सक्रियता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो सराहनीय है।

रक्तदान क्यों है आवश्यक?

विशेषज्ञों के अनुसार एक यूनिट रक्त तीन लोगों तक की जान बचाने में सहायक हो सकता है। दुर्घटनाओं, गंभीर ऑपरेशन, प्रसूति संबंधी जटिलताओं, थैलेसीमिया, कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान ही सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

एक स्वस्थ व्यक्ति सामान्यतः हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलता है।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्री सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से न केवल रक्त भंडार सुरक्षित रहता है, बल्कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से अनेक लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है।

‘‘रक्तदान महादान है, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।‘‘

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.