• Home  
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा भोपाल द्वारा रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत आज नेहरू नगर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मजदूर वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।इसमें 211 लोगों ने शिविर में दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक एवं मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों […]

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा भोपाल द्वारा रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत आज नेहरू नगर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मजदूर वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।इसमें 211 लोगों ने

शिविर में दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक एवं मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही एमपी फार्मा संगठन के सहयोग से हीमोग्लोबिन, शुगर एवं यूरिक एसिड की निःशुल्क जांच भी की गई।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी से डॉ. सत्येंद्र सिंह बघेल एवं श्री मोहन सिंह लोधी उपस्थित रहे। वहीं एमपी फार्मा संगठन से श्री राजवीर त्यागी एवं श्री राज सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत भोपाल महानगर के विभिन्न चौराहों एवं क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मजदूर एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

शिविर के दौरान नागरिकों ने रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.