• Home  
  • सेवा सप्ताह समापन
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

सेवा सप्ताह समापन

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा गुना द्वार विवेकानन्द जयंती के सेवा सप्ताह समापन अवसर  पर दिनांक 12 जनवरी को सेवा भारती  द्वारा संचलित महावीरपुरा स्थित संस्कार केंद्र पर सुफलाम सेवा न्यास इंदौर के सहयोग से बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष  एवं सचिव रेडक्रॉस डॉ रामवीर सिंह […]

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा गुना द्वार विवेकानन्द जयंती के सेवा सप्ताह समापन अवसर  पर दिनांक 12 जनवरी को सेवा भारती  द्वारा संचलित महावीरपुरा स्थित संस्कार केंद्र पर सुफलाम सेवा न्यास इंदौर के सहयोग से बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष  एवं सचिव रेडक्रॉस डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, आरोग्य भारती अध्यक्ष डॉ पी बुनकर,सेवा भारती कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,  रेडक्रास आपदा प्रबंधन प्रभारी श्री संजय राठी जी , सेवा भारती भोजनालय के सचिव श्री सुनील पांडे,एवं संस्कार केंद्र की निरीक्षक दीदी श्रीमती रामकली कुशवाह, संस्कार केंद्र दीदी रेखा कुशवाहा तथा रोहित सुमन आदि उपस्थित रहे, सर्वप्रथम सरस्वती देवी की पूजा रचना कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं इसके बाद बच्चों को सनातन संस्कार संबंधी जानकारी दी गई

उक्त अवसर पर  श्री चंद्र कांत जोशी द्वारा बच्चों को संस्कार संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई,द्वारा बच्चों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई, डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा सभी बच्चों को नियमित रूप से संस्कार केंद्र में आने की निवेदन किया

इसके साथ ही बस्ती समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिस में श्री चंद्र कांत जोशी,श्री मति किरण कुशवाहा ,श्रीमती संध्या ,श्रीमती मधु ,श्रीमती मनीषा कुशवाहा श्रीमती ज्योति कुशवाहा ,श्रीमती सरिता कुशवाहा श्रीमती नर्मदे कुशवाहा ,श्रीमती मोहन सेन ,श्रीमती गुड़िया सेन आदि ने भाग लिया एवं काफी उपयोगी विचार रखें, तदुपरांत सुफलाम सेवा न्यास की ओर से सभी बस्ती समिति की  दीदियों को भी गरम स्वेटर प्रदान किए गए, श्री संजय राठी द्वारा सभी को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में विस्तार से बताया, श्री चंद्रेश जैन द्वारा सभी का आभार माना गया

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.