


भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शाजापुर द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7:00 बजे आजाद चौक शाजापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मजदूर वर्ग एवं श्रमिक बंधुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 82 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय दल में डॉक्टर सचिन नायक , दशरथ धाकड़, निशा मेवाड़ा प्रदीप बैरागी द्वारा श्रमिकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों एवं ओआरएस (ORS) का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा शाजापुर के चेयरमैन दिनेश तिवारी,सचिव श्री विशाल झाला,प्रांत प्रतिनिधि डॉ. राजकुमार पाटीदार, कोषाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र नायक, समिति सदस्य श्री ओमप्रकाश पाटीदार, श्री रामकृष्ण पाटीदार विकास सिन्दल, मुकेश सक्सेना , श्री विनोद भावसार एवं आशीष जैन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस जनहितकारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी
जिला शाखा, शाजापुर (म.प्र.)
