


सनातन संस्कृति और वृक्षारोपण और संरक्षण के प्रेरणा स्रोत श्री दादा गुरु जी के आशीर्वाद से पिछले वर्ष हुई इस सधन वृक्षारोपण का आज सार्थक दिवस कुछ नये पौधे रोपित कर मनाया गया। आने वाले समय में निश्चित रूप से यह स्थल एक रमणीक और पर्यटक स्थल के रूप धारण कर लेगा जिसमें सभी समाजसेवी संगठनों का निस्वार्थ सहयोग हमेशा यादगार रहेगा।