• Home  
  • गुना जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

गुना जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक

गुना जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभागृह कार्यालय में कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ,सचिव डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी,प्रदेश प्रतिनिधि श्री नर्मदा शंकर भार्गव, वित्त समिति प्रभारी श्री आशीष मंगल जूनियर एवं […]

गुना जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभागृह कार्यालय में कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ,सचिव डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी,प्रदेश प्रतिनिधि श्री नर्मदा शंकर भार्गव, वित्त समिति प्रभारी श्री आशीष मंगल जूनियर एवं युवा रेडक्रास प्रभारी श्री चंद्रेश जैन, श्री विकास सोनी आदि उपस्थित रहे,बैठक में मुख्य रूप से जून के अंतिम सप्ताह में जिले में थैलेसीमिया शिविर आयोजित किया जाना तय हुआ, ताकि जिले के अधिक से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन हेतु चयन किया जाकर उनका ऑपरेशन किया जा सके,इसमें मुख्य रूप से गुना,अशोकनगर, एवं शिवपुरी जिलों के बच्चों को बुलाया जाएगा,हालांकि अन्य जिलों के बच्चों को आने पर उनका भी उपचार किया जाएगा।कलेक्टर साहब ने निर्देश दिया कि इसकी सूक्ष्म कार्य योजना बनाई जाए,एवं प्रत्येक रोगी एवं उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाये।

इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को सतत रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, इसके साथ ही कलेक्टर महोदय द्वारा थैलीसीमिया रोगियों  को रक्त दान करने एक बार कोड भी जारी किया, ताकि आम जन इस पर अपनी ब्लड ग्रुप आदि पूरी जानकारी लिखते हुए थैलेसीमिया रोगी को जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध करने की सहमति दे सकेंगे,

इसके अलावा रेडक्रॉस के विभिन्न प्रकल्पों के प्रभारी नियुक्त किए गए, एवं क्रय समिति का भी अनुमोदन किया गया ।ओवरवेट के कारण डायबिटीज एवं कई अन्य रोगों से पीड़ित श्री बिनीत राजोरिया के ऑपरेशन हैतू सहायता को भी फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।

इसके साथ ही दिनांक 10 जून को रक्तदान दिवस मनाने के लिए लायंस हॉस्पिटल के साथ सहभागिता का निर्णय भी लिया गया, इसके अलावा देहदान का कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया देहदान कार्यक्रम का डॉ भूपेंद्र धाकरे को प्रभारी बनाए गए, इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस मना कर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया गया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.