
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 5 जून 2026 से प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राज्य शाखा मध्य प्रदेश के चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे आईएएस(से.नि.), जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह, आयुक्त नि:शक्तजन डॉ.अजय खेमरिया, रेडक्रॉस सदस्य एवं अधिवक्ता श्री शिशिर जाम्भोलकर, ट्रेनर डॉ. सुधीर शर्मा, श्री राहुल चौबे, डॉ. सत्येंद्र सिंह बघेल सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे ने कहा कि प्राथमिक उपचार का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्रहित में इसकी जानकारी का उपयोग करने का आह्वान किया।
