
पांचवे दिन रेडक्रॉस भवन से निकाली गई नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली
जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया गया जागरूक
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रीवा के अंतर्गत विश्व रेडक्रॉस दिवस सप्ताह दिनांक 2 मई से 8 तक मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं…
*इसी कड़ी में आज दिनांक 6 मई नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस के लाडली लक्ष्मी पथ स्थित मुख्य कार्यालय से रैली निकाली गई , रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन की पट्टिकाओ का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी जनमानस को दी गई, रैली में डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी चेयरमैन रेडक्रॉस द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि” नशा नाश का कारण है,”सभी लोग अपने जीवन से नशे का त्याग करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, साथ ही समाज में नशा महाविनाश का कारण है यह संदेश जन-जन तक ब्रांड एंबेसडर होकर पहुंचाएं, इससे व्यक्ति परिवार समाज एवं राष्ट्र सुखी एवं संपन्न होगा, यह निरंतर याद दिलाते रहने की आवश्यकता है,
कार्यक्रम में रेडक्रॉस के वाइस प्रेसिडेंट श्री जयंत खन्ना, वाइस चेयरमैन श्री ए के खान, सचिव श्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय, श्री एस डी एम त्रिपाठी एवं समस्त रेडक्रॉस के अधिकारी, कार्यकर्ता,कर्मचारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे,
