

आज जिला अस्पताल परिसर में रेडक्रास सोसायटी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रैली आयोजित की गई ,जिसमें सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, सीधी के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।
यह रैली रेडक्रास सोसायटी शाखा मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के मार्दशन में आयोजित नशा मुक्ति रैली में लोकसभा सीधी के लोकप्रिय सांसद डॉ.राजेश मिश्रा जी उपस्थित रहे। मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज एवं परिवार के लिए गंभीर समस्या है। इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की ।
रैली के माध्यम से लोगों से नशा छोड़ने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.खरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत श्री धनंजय मिश्रा जी,कार्यक्रम के संयोजक डॉ.मनोज सिंह परिहार डॉ.अरविंद सोनी ,संजय सोनी , सामाजिक न्याय के सीपी तिवारी , दीपक त्रिपाठी,शिवांशु शुक्ला, अरविंद शुक्ला अमित प्रधान,स्वास्थ विभाग के समस्त स्टाफ , रेडक्रास सोसायटी के समस्त सदस्य गण, सामाजिक न्याय विभाग के पदाधिकारी,उपस्थित थे
