

जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी
द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर (म.प्र.)
जिला – सीहोर (मध्य प्रदेश)
सेवा दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी, द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर (म.प्र.) द्वारा जिला सीहोर में 01 जून 2026 को सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित सेवा कार्य संपन्न किए गए—
1. आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को कॉपी एवं पेंसिल किट का वितरण किया गया।
2. दिहाड़ी मजदूरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु छाछ एवं ओ.आर.एस. के पैकेट वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
धन्यवाद।
परामर्शदाता (काउंसलर)
मयंक सोनकर
द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल
