

आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस जिला श्योपुर में सुश्री शीला दाहिमा जी कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर जिला शाखा के निर्देशन में भारतीय युवक रेडक्रॉस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 11 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
उक्त रक्तदान गतिविधि के शुभारंभ अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष श्री मनोज सर्राफ जी,प्राचार्य डॉ.ओपी शर्मा जी,रेडक्रास के जिला शाखा चैयरमेन श्री अमित सूद जी, रेडक्रास सोसायटी सचिव श्री दिनेश दुबौलिया जी, रेडक्रॉस के प्रबंध समिति सदस्य श्री महावीर गुप्ता जी,वरिष्ठ सदस्य श्री अरूण ओसवाल जी, जुनियर रेडक्रॉस के काउंसलर श्री बूंदू खां, विधायक प्रतिनिधि कॉलेज श्री अभिषेक मीणा ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए सम्मानित किया। वहीं युवाओं के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहित होकर सहभागिता की।
