



रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापन दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिन,वार्ड नंबर 11 आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण व एचपीवी टीकाकरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. करीब 50 महिलाओं की जाँच व परीक्षण कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान सभी टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव की जानकारी दी गई . रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव श्री अनिरुद्ध सिंह जी ने ये सूचित किया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा सप्ताह आदरणीय श्री मान कलक्टर महोदय श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन द्वारा एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सभी महिलाओं और किशोरियों को प्रेरित किया गया . डॉ निधि रूसिया, जिला अध्यक्ष, आरोग्य भारती ने सभी महिलाओं और लड़कियों को अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखना चाहिए और गर्भावस्था में किस प्रकार पोषण लेना है, गर्भस्थ शिशु की कैसे देखभाल करनी चाहिए व समय समय पर सोनोग्राफी द्वारा परीक्षण कराने का प्रयास करें यह भी सलाह दी गई. सभी को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ जीवन के लिए योग, ध्यान और सुपोषण द्वारा स्वस्थ रहने का परामार्श दिया गया . श्रीमती प्रियंका द्विवेदी द्वारा सभी महिलाओं को जिला स्तरीय सभी टीकाकरण और महिला व बाल विकास परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई. रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सभी को सैनिटरी पैड़ व टूथपेस्ट वितरित किए गए.
