• Home  
  • रेडक्रॉस द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ECG सहित विभिन्न जांचें की गईं
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

रेडक्रॉस द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ECG सहित विभिन्न जांचें की गईं

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क ECG जांच, शुगर (ब्लड शुगर) एवं ब्लड प्रेशर (BP) की जांच की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय-समय पर आवश्यक जांच कराने के लिए […]

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क ECG जांच, शुगर (ब्लड शुगर) एवं ब्लड प्रेशर (BP) की जांच की गई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय-समय पर आवश्यक जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों द्वारा लोगों को हृदय रोग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया (संलग्न फोटो)।

इस अवसर पर डॉ. हर्षा रेड्डी, डॉ. संदीप सिंह, मध्यप्रदेश जूनियर रेडक्रॉस के चेयरमैन मान सिंह, जिला सचिव राकेश कुमार शर्मा, चेयरमैन अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. ब्रजेश शर्मा, अनुराग तिवारी एवं प्रिंस छगवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।उक्त जानकारी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइयटी के जिला सचिव राकेश कुमार शर्मा जी ने एवं रेडक्रॉस के सप्ताह भर चलने वाले आयोजन के बारे मे बताया एवं समाज से आग्रह किया की भारतीय रेडक्रॉस सोसाइयटी के साथ मिल कर पीड़ित मानवता की सेवा मे सहयोग करें.

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.