



आज 2 मई से 8 मई तक चलने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस के अंतर्गत “United in Humanity” (मानवता में एकजुटता) थीम पर आज 5 मई को वनांचल क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल के बैठक कक्ष में क्षय रोग ग्रसित मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण कर मरीजों को क्षय रोग की समझाइश दी गई, जिसमें करीब 20 आदिवासी भाई_बहनों व का एक्स-रे चैकअप कर पोषण किट व दवाइयां वितरण की गई,वहीं नि:क्षय मित्र बनाएं गए जो हर माह एक मरीज को पोषण किट देंगे, इसी क्रम में जिला कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा जी ने पहल करते हुए एक मरीज को एक वर्ष के लिए पोषक किट देने का निर्णय लिया, इसी प्रकार 9 मित्र इस पहल के माध्यम से जोड़े गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम कराहल श्री वीएस श्रीवास्तव जी, रेडक्रॉस के चैयरमेन श्री अमित सूद जी, तहसीलदार कराहल रोशनी शेख,जिला सचिव श्री दिनेशराज दूबोलिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री हरनाथ देवरिया जी,प्रबंध समिति सदस्य श्री ओम राठौर जी,श्री महावीर गुप्ता जी,सदस्यगण श्री गौरीशंकर मीणा जी, मो.अशरफ ख्वाजा जी, श्री हरेंद्र सिंह राजावत जी श्री नवल राठौर जी,श्री गुरूविल सिंह जी, श्री अरविन्द उपाध्याय जी,
कराहल बीएमओ डॉ सौरभ सिंह कुशवाहा जी,क्षय प्रभारी डॉ यतेंद्र रावत जी,क्षय टीम श्री वीके शर्मा,श्री सुरेन्द्र वैष्णव, श्री नवीन यादव, श्री सक्षम पाठक आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।