• Home  
  • रेडक्रॉस स्थापना दिवस
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

रेडक्रॉस स्थापना दिवस

रेडक्रॉस स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन रेडक्रॉस स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 6 मई 2026 को शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी (म.प्र.) में छात्राओं को पर्यावरण व जल संरक्षण की आवश्यकता व महत्व को बताने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. […]

रेडक्रॉस स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन

रेडक्रॉस स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 6 मई 2026 को शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी (म.प्र.) में छात्राओं को पर्यावरण व जल संरक्षण की आवश्यकता व महत्व को बताने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी. नामदेव की अध्यक्षता में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के अंदर जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित करना था , जिससे वह अपने आस-पास के लोगों को जागरुक कर सके । कार्यक्रम में प्रो. प्राची सिंह ने छात्राओं को बताया कि जल संरक्षण क्यों आवश्यक है ? जल ही जीवन है,से अपने विचारों को रखते हुए उन्होंने कहा कि –  मनुष्य भौतिक वस्तुओं के अभाव में अपने जीवन को व्यतीत कर सकता है किंतु प्रकृति प्रदाय जैसे-जल,वायु आदि के बिना अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकता है ,वर्तमान में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण आवश्यक इसलिए है ताकि भविष्य में प्राकृतिक असंतुलन से बचा जा सके ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ.पी . नामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि- एक मनुष्य अपने बच्चों के भविष्य के लिए पूंजी जोड़ता है, उसी प्रकार मनुष्य को अपने बच्चों के भविष्य के लिए पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में डॉ. संदीप चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण उतना ही आवश्यक है जितना इस पृथ्वी पर जीवन। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे।

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.