




आज दिनांक 19/3/26 विक्रम् संवत् 2083 वर्षप्रतिपदा के दिन रेडक्रॉस सोसायटी जिला धार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया साथ ही स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्ति का सम्मान विक्रम सभाग्रह महाराजा भोज पी. जी. कॉलेज धार में किया गया ।
इस अवसर पर धार की विधायक श्रीमती नीना वर्मा जी ,धार कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री प्रियंक मिश्रा जी सभापति श्री राहुल गुप्ता जी , रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डाँ. रमाकांत मुकुट ,रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधि विशाल निगम जी प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री जी ,शैलेंद्र तिवारी जी ,अंतरसिंह यादव जी महिला बाल विकास अधिकारी सुभाष जैन जी नगर पालिका अधिकारी के. व्ही. सिंह जी रेडक्रॉस के कर्मचारी विश्वनाथ दुबे ,राजेंद्र जैन राकेश द्विवेदी जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम में 125 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गईं तथा 91 मातृ शक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
