- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

भूमि पूजन

रेडक्रास सोसायटी अस्पताल का हुआ  भूमि पूजन- आज जमोडी सेंगरान में रेडक्रास सोसायटी अस्पताल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीधी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय डॉ. राजेश मिश्रा जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है । आज का दिन सीधी  रेडक्रास के लिए गौरव का शुभदिन है […]

रेडक्रास सोसायटी अस्पताल का हुआ  भूमि पूजन-

आज जमोडी सेंगरान में रेडक्रास सोसायटी अस्पताल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीधी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय डॉ. राजेश मिश्रा जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है । आज का दिन सीधी  रेडक्रास के लिए गौरव का शुभदिन है जो आने वाले समय मे सीधी जिला के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन आदरणीय श्याम सिंह कमरे जी, आईएएस (से.नि.) ने किया।उन्होंने अपने वक्तव्य में रेडक्रास की गतिविधियों से अधिक से अधिक समाजिक कार्यकर्ता जुड़े  और सभी के सहयोग से समाज के दबे कुचले लोगों को सस्ती और सुलभ दबाइयाँ उपलव्ध हो सके । रेडक्रास का अस्पताल बनने से जरूर जरूरत मन्द लोगों को इसका लाभ मिलेगा।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पुष्पराज सिंह परिहार, एवं समाजसेविका श्रीमती मंजू सिंह सेंगर रही , कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास सोसायटी के सचिव कृष्णकांत द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, श्री इंद्रशरण सिंह चौंहन,डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, गणेश सिंह, पुनीत नारायण शुक्ला,संजय सोनी, नगरमंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय, शिवदान साकेत , मोतीलाल पटेल,डॉ. मनोज , पुष्पराज मिश्र,डॉ. विक्रम सिंह, के.के.अन्य वरिष्ठ समाजसेवी,मातृ शक्तियां उपस्थित रही।

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.