भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा भोपाल के धन्वन्तरि सभागृह में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य शाखा के महासचिव श्री रामेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्राथमिक उपचार की आवश्यकता और आपातकालीन स्थिति में समय पर सहायता पहुँचाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सही समय पर दी गई प्राथमिक सहायता, घायल अथवा अचानक अस्वस्थ हुए व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता मिलने तक संभालने में सहायक हो सकती है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना और संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता के लिए तैयार करना है। प्राथमिक उपचार सीखें, जीवन बचाएँ—मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।
