27th November 2025- NARMADAPURAM



19th November 2025
आज भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा भोपाल द्वारा राधा रमन कॉलेज में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने काफी उत्साह पूर्वक रक्त दान किए, जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से श्री रमेश रावत जी उपस्थित रहे।



02nd November 2025



29th October 2025



28th October 2025



29th September 2025



इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर द्वारा क्षय रोग जागरूकता पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर के सदस्यों द्वारा शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में क्षय रोग जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विशेषज्ञों का दल इस जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को क्षय रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर श्री सोहराब अली अंसारी ने दी । जिसमें उन्होंने क्षय रोग होने के कारण, उसके दुष्परिणाम और रोकथाम पर प्रकाश डाला। क्षय रोग परीक्षण की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों द्वारा क्षय रोग विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए, जिसका जवाब श्री अंसारी द्वारा दिया गया।


कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के क्षय रोग निवारण विभाग के जिला समन्वयक श्री राजेश पटेल, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर श्रीमती गायत्री बंजारा, टीवीएचबी प्रियंका सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी सहित श्री अशोक शर्मा, श्री राजा ताम्रकार, श्री राजकिशोर तिवारी, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री राजेश अग्रवाल एवं महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिकलसेल एनीमिया पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’’ का आयोजन अनूपपुर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ कर परिवार एवं समुदाय को सशक्त बनाना है। अभियान के अंतर्गत सोमवार को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के परिसर में सिकलसेल एनीमिया विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना तथा समाज में इसके प्रति जन-जागरूकता का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. आर. पी. सोनी ने विद्यार्थियों को सिकलसेल एनीमिया के कारण, लक्षण, निदान और बचाव संबंधी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उचित उपचार से सिकलसेल एनीमिया रोग को नियंत्रित किया जा सकता है तथा जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें उन्होंने सिकलसेल एनीमिया के प्रति समाज को जागरूक करने वाले नारे लगाए और आमजन से इस बीमारी की रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने का आव्हान किया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी विदिशा द्वारा वृद्धा आश्रम में सभी वृद्धों का सम्मान किया
मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के अनुसार विदिशा रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा हैं. सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पूर्व में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, कार्यशाला आदि किया गया |
आज इसी कड़ी में श्री हरि वृद्धा आश्रम में ससम्मान सभी वृद्धों का आगामी ठंड का आने वाले मौसम को ध्यान में रखते हुऐ सभी वृद्धों का अच्छी शाल से सम्मान किया एवं सभी को फल भी उपस्थित सदस्यों द्वारा वितरित किए गए |



आज के वृद्धों के सम्मान कार्यक्रम में मुख्यरूप से चेयरमैन डॉ सचिन गर्ग , वाईस चेयरमैन श्री मती सुमन सोनी सचिव श्री संदीप उदयवाल वरिष्ठ डॉ वेद प्रकाश मेहरा, वरिष्ट डॉ जी.के. महेश्वरी, वरिष्ट श्री नरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष श्री मनमोहन बंसल, श्री चंद्रमोहन अग्रवाल, श्री दिनेश वाजपेयी जी, श्री ऋषि जालोरी, श्री अरविंद श्रीवास्तव, श्री प्रकाश लोधी युवा रेडक्रॉस से श्री आशुतोष शर्मा, श्री भरत ताम्रकार, श्री मनोज सोनी श्री बृजेश नामदेव आदि काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे उक्त जानकारी सचिव संदीप उदयवाल ने दी |
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहायक उपकरण एवं सिकल सैल एनिमिया व रक्तदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
नीमच । कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री हिमांशु चंन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर एवं सहा. प्रशासक श्री पराग जैन के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संस्था द्वारा पिड़ीत मानवता की सेवा हेतु कई जन हितेशी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 26.09.2025 को दोप. 12.30 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक श्री अमन वैष्णव, रेडक्रास के मानसेवी सचिव डाॅ. स्वप्निल वधवा की उपस्थिति में सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से दिव्यंागजनों को सहायक उपकरण एवं ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्वों एवं दिव्यांगजनों का पृष्पहार से स्वागत कर अतिथ्यिों द्वारा सहायक उपकरण जिसमें हियरिंग एड, कमर बेल्ट एवं छड़ी का वितरण किया गया। साथ ही ग्रीनको कम्पनी के सहयोग से 08 ई-रिक्शा दिव्यंागजनों एवं बाछड़ा समुदाय के युवाओं को वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पराग जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


इसी कड़ी में दोपहर 03ः30 बजे रेडक्रास सोसायटी द्वारा वीरेन्द्र कुमार सकलेचा मेडीकल काॅलेज में पदस्थ इंटर्न के सहयोग से रेडक्रास मानसेवी सचिव डाॅ. स्वप्निल वधवा के मार्गदर्शन में “सिकल सेल एनिमिया व रक्तदान “ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली रेडक्रास भवन से प्रारंभ होकर सब्जी मण्डी चैराहा होते हुए पुनः रेडक्रास भवन पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर रेडक्रास कर्मचारी , मेडीकल काॅलेज में पदस्थ इंटर्न उपस्थित थे।
26th September 2025






आसरा वृद्ध आश्रम में रेड क्रॉस द्वारा सहभोज एवं सेवा सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न
रेड क्रॉस सोसायटी नर्मदापुरम के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज आसरा वृद्धआश्रम, साहू धर्मशाला, बांद्राबांन में वृद्धजनों के साथ सहभोज एवं सेवा सम्मान कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष सुश्री सोनिया मीना जी कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरुण शर्मा, अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सेठ ,वृद्धाश्रम से संचालिका निर्मल माथनकर, मुकेश श्रीवास्तव, डी.एस. दांगी, नीरज फोजदार, विपिन जैन, , किरण शर्मा , रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, शेर सिंह बड़कुर, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल सहित रेड क्रॉस के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वृद्धजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी सदस्यों ने उनके साथ बैठकर सहभोज किया। यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और सेवा भाव को समर्पित रहा। रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि “वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद और अनुभव ही हमारी असली पूंजी है। इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।”
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सत्य साइ कॉलेज कॉलेज के डायरेक्टर डॉ प्रतिभा सिंह,प्राचार्य डॉ अर्चना श्रीवास्तव एवं श्रीमती मालती जोशी के सहयोग से सभी छात्रों कुल 100 को सी.पी.आर. प्रशिक्षण दिया गया! इसी प्रकार आनंद विहार गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती मधु मिश्रा प्राचार्य एवं श्रीमती अनुपम पांडे के सौजन्य से सभी छात्राओं और स्टाफ कुल डेढ़ सौ लोगों को सी.पी.आर. ट्रेंनिंग दी गई l सी.पी.आर प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य आपातकाल के समय हृदय गति बंद होने पर तत्काल सी.पी.आर प्रशिक्षित व्यक्ति के द्वारा सहयोग देना l जिससे कि उसकी जान को बचाया जा सके यथाशीघ्र सुरक्षित चिकित्सालय उपचार तक पहुंचाया जा सके l उक्त कार्यक्रम यूथ रेड क्रॉस के राहुल कुमार चौबे जूनियर रेड क्रॉस के श्री दिनेश आर्य जी एवं डॉक्टर सत्येंद्र बघेल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संपादित किया गया l



रेड क्रॉस राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सी.पी.आर. तकनीक से हृदयाघात से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
जिससे युवा पीढ़ी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।
24th September 2025



23rd September 2025



20th September 2025



20th September 2025



19th September 2025



18th September 2025



17th September 2025 at Redcross Hospital



17th September 2025 at Raja Bhoj Airport



सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में रेडक्रॉस द्वारा सुपोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भोपाल। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बालक एवं बालिकाओं के लिए सुपोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराना था, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “संतुलित आहार और स्वच्छ भोजन ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।” उन्होंने बच्चों को नागरिक कर्तव्यों की जानकारी भी दी और कहा कि हम सभी भारतीयों को अपने कर्तव्यों को समझना और निभाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रामेन्द्र सिंह द्वारा एक मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।



कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. निशा सक्सेना ने सुपोषण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न पोषक तत्वों – जैसे कि प्रोटीन, विटामिन, खनिज तत्व आदि – और उनके लाभों की जानकारी दी। डॉ. सक्सेना ने बच्चों को अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, फल, दालें और दूध शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “सही पोषण से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता भी बेहतर होती है।”
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधाकर पाराशर ने रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होते हैं और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
10th September 2025

04th September 2025



17th August 2025



15th August 2025






07th August 2025


Blood Donation Camp organised on 14th June 2025






Blood Donation Camp organised at Milkha Singh Park, BHEL on 08th November 2024


Blood Donation Camp at Punjab National Bank, Arera Hills, Bhopal on 11th April 2024
Total Registration happen 55 and 25 Units of Blood Donated by People



Blood Donation Camp at Shree Ji Mandir, Lakherapura, Bhopal on 27th April 2025
Total registration happen 45 while 22 Units of Blood donated by participants.



In-House Camp organised on 08th May 2025
50 number of total registration with blood units donated





BLOOD DONATION CAMP AT SUNPHARMA OIL COMPANY
Collection of 111 unit of blood happen


Blood donation camp organised on Youth Day at Youth Hostel Association of India, Bhojpur Unit, Mandideep

Blood Donation Camp at Lions International, Lions Club, Bhopal Sarovar on 22nd May 2025



Blood Donation Camp at SAM Global University, Bhopal on 1st October 2024

Blood Donation Camp at IEHE College, Bhopal on 14th March 2024



Blood Donation Camp at Rotary Club Bhopal on 17th March 2024


Blood Donation Camp at RCVP Academy on 17th March 2024



Blood Donation Camp at Nepali Samaj Pashupatinath Mandir



Blood Donation Camp at BJP Office



In-House Blood Donation Camp


Blood Donation Camp on August 2024



Blood Donation Camp by Priyu Foundation


Blood Donation Camp at SBI CAB Bhopal


Blood Donation Camp at CAO Bhopal



Blood Donation Camp at RCVP Noronha Academy



Blood Donation Camp at Railway Hospital



Blood Donation Camp at Hotel Taj



Blood Donation Camp at BCPL Bakaniya Depo


Blood Donation Camp on 02nd October 2024


Blood Donation Camp at SBI Bank



Blood Donation Camp at PNB Bank



Blood Donation Camp at Makhanlal University



Blood Donation Camp at Shree Ji Mandir


Blood Donation Camp at DB City Mall



Blood Donation Camp at Federal Bank


Blood Donation Camp at VHP Bhopal


Blood Donation Camp at HDFC Bank


Blood Donation Camp at SUN Pharma



Blood Donation Camp on 12th December 2024



Blood Donation Camp on 25th December 2024



Blood Donation Camp at IFFCO



Blood Donation Camp of National Youth Day



Blood Donation Camp at SAM Global University



Blood Donation Camp at Western Central Railway Bharat Scout and Guide Bhopal Division



Blood Donation Camp at Passport Office Bhopal


Blood Donation Camp at United India Insurance Limited on 18th February 2025


Blood Donation Camp on 11th March 2025


Blood Donation Camp on 25th March 2025


Blood Donation Camp on 11th April 2025



Blood Donation Camp on 18th April 2025


Blood donation camp on 9th May 2025



Blood donation camp on 22nd May 2025



Blood donation camp on 4th June 2025



Blood donation camp on 11th June 2025



Blood donation camp on 12th June 2025



Blood donation camp on 13th June 2025



Blood donation camp at Bhopal Airport


Blood donation camp at Redcross Society Bhopal Branch on 14th June 2025



Blood donation camp on 16th June 2025



Blood donation camp on 17th June 2025



Blood donation camp on 20th June 2025


Blood donation camp on 21st June 2025





Blood donation camp on 22nd June 2025



Blood donation camp on 01st July 2025


Blood donation camp on 07th July 2025








