


रेडक्रॉस सोसाइटी शिवपुरी एवं राजेश्वरी दरबार समिति के संयुक्त तत्वाधान में हृदय एवं मस्तिष्क रोग स्वस्थ शिविर का. सफल आयोजन रेडक्रॉस भवन शिवपुरी में किया गया जिसमें पारस हॉस्पिटल गुरुग्राम से हृदय एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशांत श्रीवास्तव (कार्डियो सर्जन) डॉक्टर पुनीत राणा (न्यूरोसर्जन) एवं उनकी टीम के साथ आए हुए थे, जिसमें 90 मस्तिष्क रोगी एवं 130 हृदय रोगियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं परामर्श एवं दवाई वितरण किया गया गुरुग्राम से पधारे हुए सभी डॉक्टर का रेड क्रॉस सोसाइटी पदाधिकारी द्वारा शॉल श्रीफल माला से सम्मान किया गया रेड क्रॉस के चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव विशाल भसीन, डायरेक्टर राहुल गोयल ,दिलीप सिद्धौरै ,राजकुमार शर्मा ,एवं राजेश्वरी उत्सव समिति के पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे
