



राज्यपाल श्री पटेल की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्राॅस एवं युवक रेडक्राॅस की समीक्षा बैठक सम्पन्न
विश्विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में रेडक्रास के गठन पर हुई चर्चा
भोपाल। भारतीय रेडक्रास सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा जूनियर रेडक्रास एवं युवक रेडक्रास की गतिविधियों को प्रदेशभर में अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 18 मई 2026 को होटल पलाश रेसीडेंसी, बाणगंगा, भोपाल में संयुक्त समीक्षा बैठक माननीय राज्यपाल एवं रेडक्रास के अध्यक्ष श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जनजाति कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं मध्यप्रदेश रेडक्राॅस राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (से.नि.), जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त उच्च शिक्षा, आयुक्त स्कूल शिक्षा, आयुक्त जनजाति कार्य, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष, शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलगुरु, राजभवन के अधिकारी तथा रेडक्रास राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन मनीष रावल तथा कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता उपस्थित थे।
बैठक में जूनियर रेडक्राॅस एवं युवक रेडक्राॅस के विभिन्न विषयों पर प्रदेश में सम्पन्न हो रहे जनहित के कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से प्रमुख बिन्दु रखे गये। जिस पर माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा मध्यप्रदेश शासन के सभी विभागों क्रमशः उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों के कुलपति/कुलगुरूओं से जूनियर रेडक्राॅस एवं युवक रेडक्राॅस को गतिशील बनाये जाने एवं इन दोनों शाखाओं को और अधिक विस्तार देने के लिए निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि जूनियर रेडक्राॅस एवं युवक रेडक्राॅस के उद्देश्य स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा, दूसरों की सेवा का भाव जैसे विचार हम सभी के मन में है, आज की युवा पीढ़ी में सदभावना सेवा का भाव करूणा भाव जागृत करने एवं युवा पीढ़ी को जिम्मेदार एवं देशभक्त नागरिक बनाने हेतु हमें रेडक्रास, एनसीसी/एनएसएस से प्रयास करना होगा। जिससे वह एक अच्छ नागरिक बन सके और बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक विकास की शिक्षा उन्हें परिवार से मिलती है परन्तु इसमें रेडक्रास, एसीसी एवं एनएसएस का भी योगदान आवश्यक है जिससे कि उनमें सेवा का भाव उत्पन हो सके। इसी प्रयास को सफल करने के लिये मेरा मिशन था कि प्रत्येक महाविद्यालय/विश्व विद्यालय के पांच-पांच गंाव को गोद ले और उनमें में भ्रमण कर रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की दिन चर्या रहन सहन देखें एवं इतनी कम सुविधाओं में कैसे जीवन यापन किया जाता है उसका ज्ञान हो सके और युवा पीढ़ी में सेवा का भाव जागत हो सके।
इस दौरान पूर्व आईएएस एवं भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा के चेयरमैन डाॅ. श्याम सिंह द्वारा बैठक में स्वागत भाषण के साथ बैठक के संक्षिप्त जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी को दी गई उन्होंने जूनियर रेडक्राॅस एवं युवक रेडक्राॅस को प्रभावशील बनाये जाने के संबंध में माननीय राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया। साथ ही प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखंडों में रेडक्राॅस के माध्यम से खोले जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में गति लाने के लिये लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से आग्रह किया। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि रेडक्राॅस ने राज्यपाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से रेडक्रॉस की गतिविधियों में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की सेवा, आपदा प्रबंधन, सीपीआर प्रशिक्षण तथा निक्षय मित्र अभियान, कुपोषण दूर करनेे के संबंध में गतिविधियां वस्त्र, बर्तन वितरण प्राकृतिक आपदाओं से ग्रसित परिवारों को आर्थिक सहायता जैसे अनेक क्षेत्रों में रेडक्रॉस ने तत्काल उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी उपयोगिता को सिद्व किया है।
डाॅ. श्याम सिंह कुमरे ने बताया कि प्रदेश रेडक्राॅस सहित जिला रेडक्रास ईकाईयों के संयोजन में अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम सम्पन्न कराये हैं जैस सीपीआर प्रशिक्षण- सेवा पखवाड़े के तहत लगभग 35000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। 2241 रक्तदान शिविर 15152 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, 642 स्वास्थ्य शिविर लगाये गये जिसमें 84863 लोग लाभांवित हुये है एवं इसके अतिरिक्त 294 दिव्यांग भी लाभांवित हुये हैं 231 नेत्र शिविर, 17033 लाभांवित हुये एवं 10823 लोगों को चश्मे वितरित किये गये। क्षय रोग पीड़ितों की सहायता हेतु 22164 निक्षय मित्र बनाये गये इन निक्षय मित्रों द्वारा 35491 क्षय रोगिया को 155516 पोषण आहार किट का वितरण किया। वहीं 2110 कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया गया। जिसमें 419 लोगों को निशुल्क दवाईयां वितरण की गई एवं 5200 परिवारों को पोषण आहार वितरण किया गया। सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 9365 मरीजों को उपचार एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण के साथ ही किशोर बालिकाओं एवं महिलाओं को 72000 स्वच्छता किट (हाईजिंग किट) निःशुल्क प्रदाय किए गए हैं। अन्य अनेकों जन हितैषी कार्य प्रदेश रेडक्राॅस एवं जिला रेडक्राॅस शाखाओं द्वारा स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर किये जा रहे हैं।
अंत में बैठक में जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।
