• Home  
  • स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल:
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल:

स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल: बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में लगा निःशुल्क बीपी-शुगर जांच शिविर सेवा भारती, आरोग्य भारती एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छतरपुर के संयुक्त प्रयास से बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के समाजसेवियों, व्यवसाइयों तथा योगा स्टार परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने […]

स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल:

बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में लगा निःशुल्क बीपी-शुगर जांच शिविर

सेवा भारती, आरोग्य भारती एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छतरपुर के संयुक्त प्रयास से बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के समाजसेवियों, व्यवसाइयों तथा योगा स्टार परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बीपी और शुगर जैसी बीमारियों की पहचान कर बेहतर उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में उपस्थित चिकित्सीय टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली.

लगभग 200 लोगों ने शिविर का लाभ लिया इसमें प्रमुख रूप से सेवा भारती के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर जैन जी, श्री डालडे जी, जिला मंत्री श्री विश्वनाथ नायक, आरोग्य भारती की जिला अध्यक्ष श्रीमती निधि रूसिया जी,आरोग्य भारती जिला सचिव श्री विकास चौबे जी रेड क्रॉस सोसाइटी से जिला सचिव श्री अनिरुद्ध सिंह जी, श्रीमती प्रियंका जी, कृष्ण कुमार गुप्ता जी, श्री अभिषेक ताम्रकार जी, श्री सूरज जी और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विजय जी शिवहरे लैब संचालक द्वारा समस्त परीक्षण किए गए. नंदकिशोर जी पटेल, प्रदीप सेन जी जिला सेवा प्रमुख, श्री विश्वनाथ नायक जी धर्म जागरण प्रमुख, प्रवीण सोनी जी ने अपनी सहभागिता प्रदान की.

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.