• Home  
  • रेडक्रॉस दिवस के
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

रेडक्रॉस दिवस के

आज 2 मई से 8 मई तक चलने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस के अंतर्गत “United in Humanity” (मानवता में एकजुटता) थीम पर 7 मई को जिला जेल परिसर श्योपुर में बंदियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण, एसीजी व स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें करीब 65 बंदियों का परीक्षण सिविल सर्जन […]

आज 2 मई से 8 मई तक चलने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस के अंतर्गत “United in Humanity” (मानवता में एकजुटता) थीम पर 7 मई को जिला जेल परिसर श्योपुर में बंदियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण, एसीजी व स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें करीब 65 बंदियों का परीक्षण सिविल सर्जन डॉ श्री आरवी गोयल जी के निर्देशन में डाक्टर श्री संजय जैन जी,डाक्टर श्री प्रेमराज मीणा,डाक्टर श्री अरसद अय्यूब,सहित नर्सिंग स्टाफ द्वारा शिविर में चैकअप कर दवाइयां वितरण की।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय जी ने बंदियों शरीर स्वस्थ व मानसिक तनाव से दूर रहने पर विस्तार चर्चा की, वहीं रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता जी ने बंदियों से नशा मुक्ति व जीवनशैली पर विस्तार से चर्चा की,डाक्टर श्री आरवी गोयल जी प्रेमराज मीणा जी बंदियों को हृदय रोगों की रोकथाम व सीपीआर के बारे चर्चा की। वहीं जेलर श्री प्रभात कुमार द्वारा जेल में बंदियों की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव दिनेश राज दूबोलिया व आभार कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा द्वारा किया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधि श्री वीके सक्सेना जी,मो.अशरफ ख्वाजा जी, श्री नवल राठौर जी,श्री ओपी जारोलिया सहित जेल स्टाफ आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.