

रेडक्रॉस सोसाइटी एवं माँ शारदा प्रबंध समिति के सहयोग से बंधा बैरियर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर विदिशा मुखर्जी जी के निर्देशन एवं माँ शारदा प्रबंध समिति के प्रशासक दिव्या पटेल जी के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से स्वस्थ शिविर आयोजित किया गया जिसमे जिला सचिव रावेन्द्र सिंह सोसाइटी के सदस्य रणजीत सिंह , तुषार अग्रवाल, राजा चौरसिया एवं माँ शारदा प्रबंध समिति के डॉक्टर रविशंकर द्विवेदी कंपांडर कृष्ण मुरारी पांडे उपस्थित रहे । शिविर में दवाइया और मेडिकल उपकरण सिविल हॉस्पिटल मैहर के प्रभारी डॉक्टर आर एन पांडे जी के सहयोग से प्राप्त हुए
