• Home  
  • सिंगरौली प्रवास
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

सिंगरौली प्रवास

इंडियन रेडक्रॉस राज्य शाखा भोपाल के महासचिव रामेंद्र सिंह एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं का सघन निरीक्षण किया। महासचिव ने ब्लड सेंटर, बालिका खुला आश्रय गृह एवं जन औषधि केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात […]

इंडियन रेडक्रॉस राज्य शाखा भोपाल के महासचिव रामेंद्र सिंह एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं का सघन निरीक्षण किया। महासचिव ने ब्लड सेंटर, बालिका खुला आश्रय गृह एवं जन औषधि केंद्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात डीडीआरसी भवन में रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक में सहभागिता करते हुए महासचिव रामेंद्र सिंह ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसी क्रम में डीडीआरसी भवन में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सिंगरौली रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह, वाइस चेयरमैन गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, वाइस प्रेसिडेंट मनोज प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ. डी.के. मिश्रा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, ओ.पी.एन. सिंहा, डॉ. आर.डी. पाण्डेय, अभिलाष जैन, सुरेश गिरि, राजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी सहित रेड क्रॉस के सभी सेवायुक्त उपस्थित रहे।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.