- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

निरीक्षण

रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (से.नि.) ने रेडक्रॉस चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का  दिनांक 24 फरवरी 2026 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिजियोथैरेपी, कैज़ुअल्टी, दंत विभाग सहित अन्य विभागों के चिकित्सकों से उपचारार्थ मरीजों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डॉ. कुमरे ने निर्देश […]

रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (से.नि.) ने रेडक्रॉस चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का  दिनांक 24 फरवरी 2026 को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिजियोथैरेपी, कैज़ुअल्टी, दंत विभाग सहित अन्य विभागों के चिकित्सकों से उपचारार्थ मरीजों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

डॉ. कुमरे ने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में मरीजों को रेडक्रॉस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जाँचों, उपचारों और परामर्श सेवाओं की दरों की स्पष्ट जानकारी अवश्य दी जाए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस में शहर के निजी चिकित्सालयों की तुलना में कम दर पर उपचार, जाँच और परामर्श उपलब्ध है, इसलिए इसकी जानकारी मरीजों और उनके परिजनों तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक आमजन इस सुविधा का लाभ ले सकें।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.