• Home  
  • जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती ने लगाया मधुमेह जांच शिविर
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती ने लगाया मधुमेह जांच शिविर

सेवाभारती गुना द्वारा 7 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य करते हुए बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाया जा रहा हे। इसी के अंतर्गत 14 नवंबर शुक्रवार को जिला रेडक्रास भवन गुना में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर  नि:शुल्क डायबिटीज़ एवं […]

सेवाभारती गुना द्वारा 7 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य करते हुए बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाया जा रहा हे। इसी के अंतर्गत 14 नवंबर शुक्रवार को जिला रेडक्रास भवन गुना में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर  नि:शुल्क डायबिटीज़ एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर एवं इनके बचाव हेतु संगोष्ठी का आयोजन सेवाभारती द्वारा रेड क्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने शुगर के बढ़ते मरीजों पर चिंता जताई। साथ ही, इसकी रोकथाम के लिए मरीजों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने शुगर के अत्याधुनिक दवा और इलाज के साथ डायबिटीज रिसर्च एवं शुगर इलाज में बरते जानी वाली सावधानी पर जानकारी दी। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथि के रूप शैलेंद्र शर्मा, डॉ सूरज सिंह, सपना शर्मा, प्रतीक्षा सिसोदिया, सेवा भारती अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, सेवा भारती विभाग समन्वयक प्रमोद यादव, एकल अंचल गुना सचिव विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन सचिव अखलेश विजयवर्गीय ने किया एवं आभार प्रदर्शन जूनियर रेडक्रास प्रभारी चंद्रेश जैन द्वारा किया गया। शिविर में रमेश मालवीय ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर बोलते हुए जनजाति समाज के साथ उनके स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका पर प्रकाश डाला। एकल सचिव श्री जैन ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी लोगों का निशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया तथा उपलब्ध दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई एवं सभी रोगियों का रक्त आदि की जांच भी नि:शुल्क कराई गई। डॉ रघुवंशी ने कहा की हम जानते हैं कि भारत में करीब 11% की आबादी मधुमेह रोग से पीड़ित है एवं इनमें से दो तिहाई लोगों को ब्लड प्रेशर भी है जिनको बाद में हृदय रोग हो जाता है ऐसी स्थिति में हमको डायबिटीज के बारे में समझना जरूरी है और उसके लिए उचित खानपान के साथ स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आवश्यक है ताकि इससे होने वाली जोखिम को कम किया जा सके।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.