



जूनियर रेडक्रॉस राज्य स्तरीय सद्भावना शिविर के तीसरे दिन उत्साह चरम पर
* चित्रकला, झांकी प्रदर्शनी, संस्कृतिक एडवेंचर प्रतियोगिताओं के साथ प्राथमिक उपचार ,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का सफल आयोजन
भोपाल। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्य प्रदेश राज्य शाखा द्वारा क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय परिसर, गुना में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस सह सद्भावना शिविर के तीसरे दिन विविध रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं साहसिक गतिविधियों का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। 28 जिलों से आए 600 से अधिक जूनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन और उमंग के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता की।
तीसरे भी दिन विविध कार्यक्रम किए गए। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, झांकी प्रदर्शनी,समूह सांस्कृतिक नृत्य, एडवेंचर, इसके साथ ही प्राथमिक उपचार ,आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ.श्याम सिंह कुमरे आईएएस (सेवानिवृत)ने बताया कि रेडक्रॉस राज्य शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर में 28 जिलों से 600 से अधिक जूनियर रेडक्रॉस के स्कूली छात्र और काउंसलरों ने भाग लिया ।उन्होंने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस के उद्देश्य सेवा,मित्रता एवं स्वास्थ्य के साथ शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागी का उत्साहवर्धन काफी सराहनीय है।
शिविर के तीसरे दिन रेडक्रॉस राज्य शाखा के जनरल सक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह, मैं भी ध्यान रखें क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के कुलगुरु डॉ. किशन यादव, जिला रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. एल.एन. शर्मा, सचिव डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, सहित जिला रेडक्रॉस समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उपस्थित जूनियर को प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है, जिसे लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला रहा है।
