• Home  
  • रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
- BLOOD DONATION CAMP

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी शाजापुर द्वारा  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं कलेक्टर रिजु बाफना , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमला आर्य के मार्गदर्शन में स्वर्गीय चैन सिंह जी पाटीदार की 27वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में गुरुकुल आश्रम अभयपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नेत्र शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के […]

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी शाजापुर द्वारा  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं कलेक्टर रिजु बाफना , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमला आर्य के मार्गदर्शन में स्वर्गीय चैन सिंह जी पाटीदार की 27वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में गुरुकुल आश्रम अभयपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नेत्र शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति दिनेश तिवारी, सचिव विशाल झाला, सदस्य रामकृष्ण पाटीदार, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सोनी के साथ गुरुकुल आश्रम समिति के अध्यक्ष श्री रामदयाल पाटीदार एवं समाज जन मंचासीन थे।स्वास्थ्य शिविर में 38 लोगों का परीक्षण शासकीय चिकित्सक डॉ सचिन नायक, डॉक्टर अरुण कुमार पाटीदार एवं डॉक्टर अनुष्का नायक के द्वारा किया गया एवं निशुल्क दवाई का वितरण किया ,22 महिला एवं पुरुषों ने रक्तदान किया इसमें जिला चिकित्सालय का सहयोग रहा नेत्र परीक्षण हेतु मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के सहयोग से 25 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री रामदयाल पाटीदार द्वारा किया गया . अभयपुर गुरुकुल आश्रम समिति के सभी सदस्यों द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया गया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.