

नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी श्री दामोदर उदावत द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं गतिविधियों से प्रभावित होकर 5151/रुपए का चेक भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव संजय शेखर शर्मा को न्यायालय परिसर में प्रदान किया । इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष अक्षय शर्मा सचिव सचिन सक्सेना, अभिभाषक गण मनीष शर्मा, ललित शर्मा, कैलाश यादव, संजय साहू, धर्मेंद्र गहलोत सहित परिभाषित संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे । सभी सदस्यों ने जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा वर्तमान में किया जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवं भविष्य में सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प भी लिया ।
