गत 5 दिसंबर को रतन वाटिका दतिया में RCM संस्था के एक कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दतिया के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण जैसे बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि परीक्षण निःशुल्क किए गए। शिविर के उपरांत जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्यकर्मियों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।


