कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर के सदस्यों द्वारा शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में क्षय रोग जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विशेषज्ञों का दल इस जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को क्षय रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर श्री सोहराब अली अंसारी ने दी । जिसमें उन्होंने क्षय रोग होने के कारण, उसके दुष्परिणाम और रोकथाम पर प्रकाश डाला। क्षय रोग परीक्षण की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों द्वारा क्षय रोग विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए, जिसका जवाब श्री अंसारी द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के क्षय रोग निवारण विभाग के जिला समन्वयक श्री राजेश पटेल, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर श्रीमती गायत्री बंजारा, टीवीएचबी प्रियंका सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी सहित श्री अशोक शर्मा, श्री राजा ताम्रकार, श्री राजकिशोर तिवारी, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री राजेश अग्रवाल एवं महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
