• Home  
  • सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहायक उपकरण एवं सिकल सैल एनिमिया व रक्तदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
- SEWA PAKHWADA

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहायक उपकरण एवं सिकल सैल एनिमिया व रक्तदान जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

नीमच । कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री हिमांशु चंन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक  श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर एवं सहा. प्रशासक श्री पराग जैन के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत […]

नीमच । कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री हिमांशु चंन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक  श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर एवं सहा. प्रशासक श्री पराग जैन के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संस्था द्वारा पिड़ीत मानवता की सेवा हेतु कई जन हितेशी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

                दिनांक 26.09.2025 को दोप. 12.30 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंन्द्रा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक श्री अमन वैष्णव, रेडक्रास के मानसेवी सचिव डाॅ. स्वप्निल वधवा की उपस्थिति में सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से दिव्यंागजनों को सहायक उपकरण एवं ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्वों एवं दिव्यांगजनों का पृष्पहार से स्वागत कर अतिथ्यिों द्वारा सहायक उपकरण जिसमें हियरिंग एड, कमर बेल्ट एवं छड़ी का वितरण किया गया। साथ ही ग्रीनको कम्पनी के सहयोग से 08 ई-रिक्शा दिव्यंागजनों एवं बाछड़ा समुदाय के युवाओं को वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पराग जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

                इसी कड़ी में दोपहर 03ः30 बजे रेडक्रास सोसायटी द्वारा वीरेन्द्र कुमार सकलेचा मेडीकल काॅलेज में पदस्थ इंटर्न के सहयोग से रेडक्रास मानसेवी सचिव डाॅ. स्वप्निल वधवा के मार्गदर्शन में “सिकल सेल एनिमिया व रक्तदान “ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली रेडक्रास भवन से प्रारंभ होकर सब्जी मण्डी चैराहा होते हुए पुनः रेडक्रास भवन पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर  रेडक्रास कर्मचारी , मेडीकल काॅलेज में पदस्थ इंटर्न उपस्थित थे।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.