नर्मदा पुरम, 25 सितम्बर 2025 रेड क्रॉस सोसायटी नर्मदापुरम के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज आसरा वृद्धआश्रम, साहू धर्मशाला, बांद्राबांन में वृद्धजनों के साथ सहभोज एवं सेवा सम्मान कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष सुश्री सोनिया मीना जी कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरुण शर्मा , अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सेठ ,वृद्धाश्रम से संचालिका निर्मल माथनकर, मुकेश श्रीवास्तव, डी.एस. दांगी, नीरज फोजदार, विपिन जैन, , किरण शर्मा , रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, शेर सिंह बड़कुर, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल सहित रेड क्रॉस के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वृद्धजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी सदस्यों ने उनके साथ बैठकर सहभोज किया। यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और सेवा भाव को समर्पित रहा।
रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि “वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद और अनुभव ही हमारी असली पूंजी है। इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।”
