भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सत्य साइ कॉलेज कॉलेज के डायरेक्टर डॉ प्रतिभा सिंह,प्राचार्य डॉ अर्चना श्रीवास्तव एवं श्रीमती मालती जोशी के सहयोग से सभी छात्रों कुल 100 को सी.पी.आर. प्रशिक्षण दिया गया! इसी प्रकार आनंद विहार गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती मधु मिश्रा प्राचार्य एवं श्रीमती अनुपम पांडे के सौजन्य से सभी छात्राओं और स्टाफ कुल डेढ़ सौ लोगों को सी.पी.आर. ट्रेंनिंग दी गई l सी.पी.आर प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य आपातकाल के समय हृदय गति बंद होने पर तत्काल सी.पी.आर प्रशिक्षित व्यक्ति के द्वारा सहयोग देना l जिससे कि उसकी जान को बचाया जा सके यथाशीघ्र सुरक्षित चिकित्सालय उपचार तक पहुंचाया जा सके l उक्त कार्यक्रम यूथ रेड क्रॉस के राहुल कुमार चौबे जूनियर रेड क्रॉस के श्री दिनेश आर्य जी एवं डॉक्टर सत्येंद्र बघेल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संपादित किया गया l



रेड क्रॉस राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सी.पी.आर. तकनीक से हृदयाघात से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
जिससे युवा पीढ़ी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।
