म प्र शासन एवम भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा भोपाल के दिए गए निर्देश के परिपालन में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना जी के निर्देशानुसार दिनांक 13 अक्टू से 17 अक्टू 2025 तक सप्ताह के अन्तर्गत कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन CPR जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 16-10-2025 को पं. रामलाल शर्मा स्मृति स्कूल नर्मदापुरम में अरूण शर्मा चेयरमेन जिला रेडक्रॉस की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । जिसका करीबन 60 प्रतिभागियों में लाभ लिया कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आक्समिक दुर्घटना में घायल एवं बेहोश हुए व्यक्ति की जान बचाने हेतु सी.पी.आर. CPR देकर जान बचाने का प्रशिक्षण सरल प्रभावी तकनीक से डॉ राजेश महेश्वरी ने दिया | इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरुण शर्मा, शाला परिवार से प्राचार्य श्री मिश्रा जी, निशा चौबे आदि एवं मुकेश श्रीवास्तव उदित द्विवेदी शेर सिंह बड़कुर उपस्थित रहे |



