भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला राजगढ़ के द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागृह राजगढ़ में “कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी छात्रावासों के अधीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला अध्यक्ष कलेक्टर महोदय डॉ गिरीश कुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे। सीपीआर प्रशिक्षण डमी के माध्यम से डॉ अभिनव विजयवर्गीय एवं डॉ अजय शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य श्री मनोज सिंह हाड़ा एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव संजय शेखर शर्मा सहित बहुत अधिक संख्या में कर्मचारी उपस्थिति रहे।
