• Home  
  • 77वां गणतंत्र दिवस
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

77वां गणतंत्र दिवस

रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस तिरंगे के सम्मान के साथ सेवा और मानवता के संकल्प को किया गया सुदृढ़ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर […]

रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

तिरंगे के सम्मान के साथ सेवा और मानवता के संकल्प को किया गया सुदृढ़

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे समूचा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर चेयरमैन एस.डी. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, सेवायुक्तों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, सेवा और मानवता के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है, जिन्हें रेड क्रॉस सोसायटी निरंतर अपने कार्यों के माध्यम से साकार कर रही है।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सचिव डॉ. ओ.पी. राय एवं प्रबंध समिति सदस्य डॉ.आर.डी. द्विवेदी, डॉ. एन.के.जैन, डॉ. आर.डी. पांडेय, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी सहित रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त विभाग केंद्रीय कार्यालय, ब्लड सेंटर, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), बालिका खुला आश्रय गृह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाएं एवं वहां कार्यरत सेवायुक्त, जन औषधि केंद्र के सेवायुक्त तथा अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.