• Home  
  • हाइजीन किट एवं ऑक्सीमीटर वितरण
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

हाइजीन किट एवं ऑक्सीमीटर वितरण

भोपाल, गांधीनगर। गांधी आश्रम छात्रावास में आयोजित आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हाइजीन किट एवं ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीसीएम निलेश लगारखा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ परिवार” विषय पर अपने विचार साझा किए और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश […]

भोपाल, गांधीनगर।

गांधी आश्रम छात्रावास में आयोजित आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हाइजीन किट एवं ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में डीसीएम निलेश लगारखा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ परिवार” विषय पर अपने विचार साझा किए और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी से श्री राहुल चौबे जी भी उपस्थित रहे और रेड क्रॉस सोसाइटी की जानकारी से अवगत कराया

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ. सत्येंद्र सिंह बघेल ने आशा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता किट के उपयोग तथा ऑक्सीमीटर के सही प्रयोग की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सलाहें भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम में सेवा भारती से डॉ दिनेश शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर सभी आशा कार्यकर्ताओं को हाइजीन किट, ऑक्सीमीटर एवं मास्क वितरित किए गए

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.