



आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर जिला शाखा द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में स्वच्छता कमियों व नपा कर्मचारी व अधिकारी का स्वास्थ्य व नेत्र शिविर का आयोजित किया गया, जिसमें करीब 60 लोगों का मेडिकल कॉलेज के पदस्थ डां.शेरसिंह मोर्य (एमएस सर्जन),डां.राजकुमार नर्सिंग स्टाफ श्री सुरेन्द्र वैष्णव द्वारा शिविर में चैकअप कर दवाइयां वितरण की।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत जी, सीएमओ श्री आरआर यादव,रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधि श्री वीके सक्सेना जी,जिला उपाध्यक्ष श्री जुगल बंसल जी,जिला सचिव श्री दिनेशराज दूबोलिया, रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य श्री सुजीत गर्ग जी, श्री गौरीशंकर मीणा जी,श्री ओपी जारोलिया जी,श्री बूंदू खां जी,नपा एचओ श्री सत्यभानु जी सहित आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
