• Home  
  • सेवा दिवस का आयोजन
- YOUTH AND JUNIOR REDCROSS

सेवा दिवस का आयोजन

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर जिला जूनियर रेड क्रॉस नर्मदापुरम के तत्वाधान से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांगा खेड़ा कला जिला नर्मदापुरम  में जूनियर रेड क्रॉस द्वारा सेवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रेड क्रॉस प्रार्थना शपथ एवं […]

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा नर्मदापुरम के मार्गदर्शन

में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर जिला जूनियर रेड क्रॉस नर्मदापुरम के तत्वाधान से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांगा खेड़ा कला जिला नर्मदापुरम  में जूनियर रेड क्रॉस द्वारा सेवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रेड क्रॉस प्रार्थना शपथ एवं स्वच्छता का कार्य करवाया गया छात्रों द्वारा रैली निकाली गई एवं स्वच्छता पर नारे लगाए गए इस कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।शाला के प्राचार्य श्री कैलाश यादव जी द्वारा एवं रेड क्रॉस प्रभारी श्रीमती मोहिनी राजपूत एवं श्री केसरी राजपूत श्रीमती छाया मालवीय श्री पूरन लाल जी पाटेकर श्री नायर सर एवं शाला के समस्त शिक्षक सहभागी रहे। प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि रेड क्रॉस के जिला संगठक श्री विनोद मालवीय एवं जिला शाखा कार्यालय के प्रभारी शेर सिंह बड़कुर के कुशल मार्गदर्शन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया एवं छात्रों द्वारा अलग-अलग स्टोल लगाए गए। इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक गण एवं स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.