

श्री मंगुभाई पटेल, माननीय राज्यपाल महोदय एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा के जन्म दिवस पर मध्यप्रदेश रेडक्रास राज्य शाखा के माननीय चेयरमैन डॉ श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (से.नि.) एवं माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर माननीय चेयरमैन एवं जनरल सेक्रेटरी द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा रेडक्रास की गतिविधियों में दिये गये अपने बहुमूल्य समय की झलकियों की एलबम भेंट की।
