• Home  
  • विश्व रेडक्रॉस दिवस – रेडक्राॅस चिकित्सालय में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर हुआ।
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

विश्व रेडक्रॉस दिवस – रेडक्राॅस चिकित्सालय में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर हुआ।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, राज्य शाखा, भोपाल द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में दिनंाक 07 मई 2026 को रेडक्रॉस चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी), वाइस चेयरमैन श्री मनीष रावल एवं कोषाध्यक्ष श्री दीपेश मेहता के मार्गदर्शन में […]

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, राज्य शाखा, भोपाल द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में दिनंाक 07 मई 2026 को रेडक्रॉस चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी), वाइस चेयरमैन श्री मनीष रावल एवं कोषाध्यक्ष श्री दीपेश मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. अजय खमेमरिया, आयुक्त, निशक्तजन कल्याण विभाग एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति सदस्य श्री विवेक चतुर्वेदी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सर हेनश्री डयूनाट के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर मंचासीन पदाधिकारियों ने अपने-अपने वक्तव्य में लोगों द्वारा रेडक्रास के साथ समर्पित रूप से कार्य करने तथा सेवा भाव से कार्य के लिये उनका उत्साहवर्धन किया ।

चिकित्सालय संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, छाती एवं श्वास रोग, दंत रोग, चर्म रोग, सर्जरी तथा नाक-कान-गला रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। स्तन कैंसर एवं महिलाओं में सर्विक्स कैंसर की जांच एडवांस्ड मशीनों से कु जाएगी । शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों जैसे डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. अतुल समैंया, डॉ. अमित जैन, डॉ. महेंद्र चैहान, डॉ. अनिरुद्ध तिवारी एवं डॉ. रूपेश जैन द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया  ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, निर्धन, वृद्ध, महिला एवं बच्चों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करना तथा आवश्यक जांचों पर 50ः की रियायत उपलब्ध कराना है। रेड क्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम “मानवता को जीवित रखना” को ध्यान में रखते हुए, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आमजन के स्वास्थ्य कल्याण हेतु इस शिविर का आयोजन किया  है।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.