• Home  
  • विश्व रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह आयोजित
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह आयोजित

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर भोपाल में “उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस की विभिन्न जिला इकाइयों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े उन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने […]

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर भोपाल में “उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस की विभिन्न जिला इकाइयों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े उन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के प्रेसिडेंट श्री मंगुभाई पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संस्कृति जैन, आयुक्त नगर निगम भोपाल तथा महानिदेशक, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं डॉ. अनिल कोठारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने की। इस अवसर पर राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन श्री मनीष रावल, कोषाध्यक्ष श्री दीपेश मेहता सहित विभिन्न जिला इकाइयों से आए प्रबंध समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस अपने मूल सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक जिले में समर्पित टीमों का गठन कर गरीब, निर्धन, वृद्धजन, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए सतत कार्य किए जाने चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर तथा सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं उपचार के क्षेत्र में रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस इकाइयों द्वारा संचालित जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो जनसेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

राज्यपाल महोदय ने अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों से जोड़ने तथा जिला इकाइयों में सदस्यता अभियान चलाने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह ने माननीय राज्यपाल महोदय, अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा रेडक्रॉस के माध्यम से निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.