• Home  
  • रेडक्रॉस सोसायटी ने वृद्धजन एवं बालाश्रम पहुंचकर मनाया रेडक्रास सेवा दिवस
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

रेडक्रॉस सोसायटी ने वृद्धजन एवं बालाश्रम पहुंचकर मनाया रेडक्रास सेवा दिवस

शिवपुरी- पीडि़त मानवता के प्रति सेवा का भाव रखते हुए कार्यरत भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 जून रेडक्रास सेवा दिवस मनाया गया। यह सेवा दिवस स्थानीय अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम् वृद्धाश्रम एवं इसी परिसर के पीछे संचालित बालाश्रम पहुंचकर मनाया गया जहां सेवा कार्य के […]

शिवपुरी- पीडि़त मानवता के प्रति सेवा का भाव रखते हुए कार्यरत भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 जून रेडक्रास सेवा दिवस मनाया गया। यह सेवा दिवस स्थानीय अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम् वृद्धाश्रम एवं इसी परिसर के पीछे संचालित बालाश्रम पहुंचकर मनाया गया जहां सेवा कार्य के रूप में वृद्धजनों को फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

                जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन राकेश शर्मा व सचिव विशाल भसीन के द्वारा संयुक्त रूप से बताया कि संस्था रेडक्रास सोसायटी के द्वारा संस्था के सेवा कार्यों के रूप में प्रतिवर्ष 01 जून को रेडक्रॉस सेवा दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में संस्था के द्वारा यह सेवा कार्य वृद्धजनों एवं बालाश्रम में अध्ययनरत व निवासरत बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया गया। यहां सभी वृद्धजनों के पास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम ली और उनके जीवन अनुभवों को साझा किया गया, साथ ही रेडक्रास सेवा कार्य दिवस के रूप में सभी वृद्धजनों की सेवा करते हुए उन्हें स्वास्थ्यवर्धक फलों का वितरण किया गया व आवश्यक सामग्री को भी चिह्ऩित करते हुए शीघ्र व्यवस्था करने की बात कही गई। इसके अलावा वृद्धाश्रम के पीछे ही संचालित बालाश्रम परिसर भी रेडक्रास सोसायटी शिवपुरी पहुंची और यहां बच्चों से उनकी शिक्षा, दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य व अन्य जानकारियां ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा कार्य करते हुए यहां अध्ययनरत एवं निवासरत सभी बच्चों को जरूरी शिक्षण सामग्री के साथ-साथ फलों का वितरण भी किया गया ताकि यह बच्चे फल एवं शिक्षण सामग्री को ग्रहण कर उसका अध्यापन करें और अपने जीवन में सफलता का मार्ग जो बच्चों ने तय किया है उसे प्राप्त कर सके। इस दौरान संस्था के वक्ताओं ने इन बच्चों को मोटिवेट भी किया और इन्हें भविष्य के रूप में लक्ष्य बनाने को लेकर प्रेरित किया गया। इस सेवा कार्य दिवस में रेडक्रास सोसायटी शिवपुरी के चेयरमैन व सचिव सहित वाईस चेयरमैन प्रमोद पांडे, समीर गांधी, राहुल गोयल, दिलीप सिधौरे, अनिल रघुवंशी, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी के सहयोग के प्रति संस्था के सचिव विशाल भसीन के द्वारा इस सेवा कार्य में सहभागी बनने पर आभार प्रकट किया गया।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.